डॉ. नरेश सागर को अंतरर्राष्ट्रीय साहित्य अवार्ड से सम्मानित किया



बेख़ौफ़ शायर/लेखक डॉ नरेश कुमार सागर जो अपनी बेवाक और बेख़ौफ़ शायरी के लिए प्रशिद्ध हैं उन्हें जयपुर की भव्य इंटरनेशनल संस्था द्वारा फिर एक बार अंतरर्राष्ट्रीय मैत्री साहित्य अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जिसमें नेपाल, अमेरिका और बेल्जियम देशों से भी साहित्यकार शामिल हुए थे।
       डॉ.नरेश कुमार सागर साहित्य के क्षेत्र में एक उभरता हुआ नाम है जो कई देशों की पत्रिकाओं में भी लेखन कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निशा माथुर ने किया अध्यक्षता हापुड़ शहर के आगमन साहित्य संस्था के संस्थापक पवन जैन ने की, डॉ.सागर को एक मैडल, सिल्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ सागर ने इस साल के प्रथम सम्मान को अपने जिले का सम्मान बताया।