फेंगशुई के अनुसार क्या आप जानते है कि हरें रंग का प्रभाव आपके मन और बुद्धि पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। जैसे कि हरे रंग को बुद्धि का प्रतिक माना गया है और इसका सेहत पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। तो आइए, जानते हैं कि हरे रंग का आपके स्वास्थ्य से क्या संबंध है?
1. हमारी आंखों को सुकून देता है हरा रंग। इसलिए प्रकृति का रंग भी हरा ही होता है और प्रकृति हमें जीवन का संदेश देती है। फेंगशुई के अनुसार हरा रंग बीमार व्यक्तियों के लिए जीवनदायी औषधि जैसा काम करता है। इसे विकास, स्वास्थ्य और सौभाग्य का भी प्रतीक माना जाता है।
2. सकारात्मक ऊर्जा देने वाला होता है हरा रंग, यह तनाव दूर करके डिप्रेशन से बचाने में भी हमारी मदद करता है।
3. लकड़ी तत्व का प्रतीक है हरा रंग। घर के साथ-साथ इसे ऑफिस में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। घर में आराम करने, शयन करने और सुकून के पल बिताने के स्थानों पर हरे रंग का इस्तेमाल, आपके पलों को और भी सुखदायी बना सकता है।
4. आप चाहे तो घर की दीवारों पर इन्हें रंग या टेक्सचर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि हरे रंगों के वातावरण के बीच काम करने से व्यक्ति की रचनात्मकता में बढ़ोतरी होती है। आप पौधों के रूप में भी इस रंग से एनर्जी को अपने घर में प्रवाहित कर सकते हैं।
5. बीमार व्यक्तियों को भी जल्द ठीक करने में मदद करता है हरा रंग। यह ब्लड प्रेशर को सामन्य रखने के साथ ही मानसिक शांति देता है, जिससे दिमाग संबंधित कई बीमारियों में राहत मिलती है।
डा0 अनीता
फेंगशुई के अनुसार जानिए रंगों का महत्व